दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: July 23, 2021 10:32 IST2021-07-23T10:32:16+5:302021-07-23T10:32:16+5:30

Light rain likely in Delhi | दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

नयी दिल्ली, 23 जुलाई दिल्लीवासियों की शुक्रवार की सुबह की शुरुआत नम मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री डिग्री सेल्सियस कम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain likely in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे