लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: July 21, 2021 12:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को हल्की बारिश आ सकती है और एक बार फिर मॉनसूनी बारिश आने से पहले सप्ताहांत तक गर्मी रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है और अगले कुछ दिनों में इसमें एक या दो डिग्री की वृद्धि का अनुमान है। इसके बाद तापमान फिर गिरकर 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों में 60.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। रविवार और सोमवार को क्रमश: 69.6 मिमी. और 38.4 मिमी. बारिश हुई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में 25 जुलाई तक ज्यादा बारिश नहीं होगी। 26 जुलाई से शहर में फिर से अच्छी बारिश हो सकती है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में पिछले कुछ दिनों में मॉनसून की अच्छी बारिश के कारण वर्षा की कमी जो शुक्रवार को 39 प्रतिशत थी उससे कम होकर सोमवार को महज तीन प्रतिशत रह गयी। हालांकि, उत्तरपूर्वी, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली अब भी बारिश की ‘‘कमी’’ वाले जिलों में श्रेणी में हैं।

आईएमडी मॉनसून की बारिश को पांच श्रेणियों में मापता है - बहुत अधिक बारिश (सामान्य से 60 प्रतिशत से अधिक बारिश), अतिरिक्त बारिश (औसत से 20 से 59 प्रतिशत अधिक), सामान्य (सामान्य से 19 प्रतिशत कम से लेकर सामान्य बारिश से 19 प्रतिशत तक), कम बारिश (सामान्य से 20 प्रतिशत कम से लेकर सामान्य से 59 प्रतिशत तक कम) और बहुत कम बारिश (सामान्य से 60 प्रतिशत कम)।

उत्तरपूर्वी दिल्ली में सामान्य 198.4 मिमी. बारिश के मुकाबले 83.8 मिमी. बारिश दर्ज की गयी जो मॉनसून का मौसम शुरू होने के बाद एक जुलाई से 58 प्रतिशत कम है। दक्षिण दिल्ली में इस अवधि के दौरान 198.4 मिमी. की औसत बारिश के मुकाबले 93.9 मिमी. बारिश हुई जो 53 प्रतिशत कम है। वहीं, पूर्वी दिल्ली में 198.4 मिमी. सामान्य बारिश के मुकाबले 126.9 मिमी. बारिश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर