दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
By भाषा | Updated: July 11, 2021 11:49 IST2021-07-11T11:49:59+5:302021-07-11T11:49:59+5:30

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
नयी दिल्ली, 11 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
मौसम विज्ञानी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।