दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: September 24, 2021 10:41 IST2021-09-24T10:41:02+5:302021-09-24T10:41:02+5:30

Light rain likely in Delhi | दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

नयी दिल्ली, 24 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएम़डी) ने यह जानकारी दी। विभाग ने आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबादी का अनुमान व्यक्त किया है।

आईएमडी ने कहा है कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

इसने कहा कि हवा में नमी का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) संतोषजनक श्रेणी में 61 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain likely in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे