दिल्ली में कुछ जगहों पर सुबह हल्की बारिश हुई
By भाषा | Updated: April 23, 2021 12:12 IST2021-04-23T12:12:00+5:302021-04-23T12:12:00+5:30

दिल्ली में कुछ जगहों पर सुबह हल्की बारिश हुई
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल दिल्ली में कई जगहों पर शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बारे में बताया।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने उत्तर दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नयी दिल्ली, मध्य दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली में छिटपुट जगहों और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डा समेत अन्य जगहों पर दिन में गरज के साथ कहीं हल्की और कहीं मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।
अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 54 प्रतिशत दर्ज किया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।