दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई

By भाषा | Updated: September 6, 2021 12:52 IST2021-09-06T12:52:22+5:302021-09-06T12:52:22+5:30

Light rain in some parts of Delhi | दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई

नयी दिल्ली, छह सितंबर दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राष्ट्रीय राजधानी में दिनभर बादल छाये रह सकते हैं और गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

राजधानी में सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 82 प्रतिशत रही।

रविवार सुबह अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain in some parts of Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे