लाइव न्यूज़ :

पश्चिम मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

By भाषा | Updated: December 11, 2020 15:10 IST

Open in App

भोपाल, 11 दिसंबर पश्चिमी मध्यप्रदेश के अधिकतर हिस्से में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश हुई है और अगले दो दिनों में राज्य के पूर्वी हिस्से में भी बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में हल्की बौछारों से अधिकतम तापमान में कमी आएगी। इसके अलावा, विशेष रुप से प्रदेश के उत्तरी भाग में सुबह कोहरा होने का अनुमान है।

पश्चिम मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभागों के जिलों में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश हुई । उन्होंने बताया कि लगभग 13 दिसंबर तक हल्की बारिश हो सकती है।

साहा ने कहा कि मध्यप्रदेश के बड़े हिस्से में दिसंबर के पहले 10 दिन असामान्य तौर पर गर्म रहे हैं। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा।

उन्होंने कहा कि बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

छतरपुर जिले के नौगांव कस्बे में बृहस्पतिवार और शुक्रवार सुबह के बीच अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने कहा कि रीवा जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो