लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में हुई हल्की बारिश, रविवार तक भारी बारिश का पूर्वानुमान

By भाषा | Updated: November 12, 2021 16:51 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 12 नवंबर तमिलनाडु के आकाश में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण शुक्रवार को ओडिशा में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी और बताया कि रविवार को सुबह तक राज्य में भारी बारिश होने की आशंका है।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया कि अगले सप्ताह बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है क्योंकि थाईलैंड की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात से शुक्रवार तक दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है।

यह उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ कर पूर्व-मध्य तथा दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ठहर सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि गंजाम जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। विभाग के अनुसार, दक्षिण तटीय ओडिशा, उत्तर तटीय ओडिशा और दक्षिण ओडिशा के कुछ स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश हुई।

गंजाम, गजपति, रायगढ़ा और कंधमाल जिलों में रविवार को सुबह तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। पुरी, नयागढ़, खुर्दा, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा में शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक भारी बारिश होने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी