लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हल्की बारिश, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना

By भाषा | Updated: May 21, 2021 12:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शुक्रवार को हल्की बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। 2014 के बाद पहली बाद सफदरजंग में मानसून पूर्व अवधि में लू नहीं दर्ज की गई।

वहीं, पालम, लोधी रोड और आयानगर में क्रमश: 5.8 मिमी, 3.2 मिमी और 10.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

श्रीवास्तव के अनुसार, पालम में भी इस साल लू दर्ज नहीं की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘ आखिरी बार 2011 में ऐसा हुआ था।’’

आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर ‘‘लू’’ घोषित की जाती है। सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘‘भीषण’’ लू की घोषणा की जाती है।

अधिकारी ने कहा कि लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण और फिर च्रकवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण उत्तर भारत में बारिश हुई।

इस बीच, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ और च्रकवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 119.3 मिमी बारिश दर्ज की गई और इसके साथ मई में बारिश के सभी रिकॉर्ड टूट गए।

इससे पहले 24 मई 1976 को एक दिन में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह