दिल्ली में हल्की बारिश

By भाषा | Updated: February 4, 2021 12:27 IST2021-02-04T12:27:04+5:302021-02-04T12:27:04+5:30

Light rain in delhi | दिल्ली में हल्की बारिश

दिल्ली में हल्की बारिश

नयी दिल्ली, चार फरवरी दिल्ली में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने से शहर के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

उन्होंने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने की वजह से पृथ्वी से परावर्तित होने वाली अवरक्त किरणों में कुछ बादलों के कारण वापस आ जाती हैं, जिससे धरती गर्म होती है।

सफदरजंग वेधशाला ने सुबह आठ बजे तक 0.5 मिमी बारिश दर्ज की। वहीं लोधी रोड मौसम स्टेशन ने 0.2 मिमी बारिश दर्ज की। शुक्रवार को भी हल्की बारिश होने की की संभावना है।

न्यूनतम तापमान अगले तीन दिन तक सामान्य स्थिति में ही बने रहने की संभावना है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain in delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे