लाइव न्यूज़ :

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश

By भाषा | Updated: November 15, 2020 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को हल्की बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हुई।

विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हवा की गति तेज होने से प्रदूषण कारक तत्व बिखर गए।

उन्होंने कहा कि हवा की अधिकतम गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास थी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें बारिश संबंधित सहायता के लिए 57 कॉल प्राप्त हुईं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, “बारिश बंद होने के बाद हमें सहायता के लिए 57 कॉल प्राप्त हुईं। बारिश के कारण धूल तथा अन्य चीजें सड़क पर जमा हो गई थीं जिससे फिसलन पैदा हो गई थी।”

उन्होंने कहा कि ज्यादातर कॉल वाहन चलाने वालों ने की। सफदरजंग वेधशाला में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पालम में 1.8 मिमी, लोधी रोड में 0.3 मिमी, रिज में 1.2 मिमी, जाफरपुर में एक मिमी, नजफगढ़ में एक मिमी और पूसा में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने से वायु गुणवत्ता में सुधार होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो