दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

By भाषा | Updated: August 4, 2021 10:49 IST2021-08-04T10:49:39+5:302021-08-04T10:49:39+5:30

Light rain forecast in Delhi | दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

नयी दिल्ली, चार अगस्त भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य दो डिग्री सेल्सियस कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले तीन-चार दिन हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने पहले कहा था कि दिल्ली में अगस्त में सामान्य वर्षा होने की संभावना है। शहर में जुलाई में असमान्य रूप से भारी बारिश हुई थी।

राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के सामान्य तिथि 27 जून से दो सप्ताह बाद पहुंचने के बावजूद जुलाई में 507.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब 141 प्रतिशत अधिक है। जुलाई 2003 के बाद दर्ज की गई यह सर्वाधिक बारिश थी।

दिल्ली में जुलाई और अगस्त में आमतौर पर सर्वाधिक बारिश होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain forecast in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे