उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हुई हल्की बारिश

By भाषा | Updated: July 16, 2021 18:29 IST2021-07-16T18:29:44+5:302021-07-16T18:29:44+5:30

Light rain at isolated places in Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हुई हल्की बारिश

उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हुई हल्की बारिश

लखनऊ, 16 जुलाई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हुई और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार मुरादाबाद संभाग में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और राज्य के शेष संभागों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया।

विभाग के मुताबिक राज्य में सबसे अधिक तापमान बांदा वेधशाला में 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य में सबसे न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर वेधशाला में 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 17 जुलाई को राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बारिश/ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain at isolated places in Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे