लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 16 दिन के सूखे के बाद हुई हल्की बारिश, अगले 48 घंटों में मानसून के दस्तक देने की संभावना

By भाषा | Updated: July 5, 2019 06:02 IST

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार आयानगर, पालम और जफरपुर की वेधशालाओं में क्रमश: 17 मिमी, 5.8 मिमी और 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं शहर के आधिकारिक आंकड़े देने वाली सफदरजंग वेधशाला ने 0.4 मिमी बारिश दर्ज की। शहर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16 दिनों के सूखे के बाद हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही यहां मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली के कई इलाकों में कुछ समय के लिए बारिश हुई जिसके बाद तापमान में तो हल्की गिरावट दर्ज की गई लेकिन आर्द्रता स्तर 85 फीसदी तक पहुंच गया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार आयानगर, पालम और जफरपुर की वेधशालाओं में क्रमश: 17 मिमी, 5.8 मिमी और 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं शहर के आधिकारिक आंकड़े देने वाली सफदरजंग वेधशाला ने 0.4 मिमी बारिश दर्ज की। शहर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं आर्द्रता स्तर 52 से 85 फीसदी तक रहा। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के एक अधिकरी महेश पलवत ने बताया कि 17 जून के बाद पहली बार बारिश हुई। आईएमडी के एक अधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जून में राष्ट्रीय राजधानी में सिर्फ 11.4 मिमी बारिश हुई जबकि पिछले 30 साल से इस मौसम की औसत बारिश 55 मिमी रही है।

उन्होंने बताया कि जुलाई में बारिश सामान्य से आंशिक रूप से कम रहेगी। यह एक सामान्य मानसून रहेगा। सामान्य तौर पर एक जून से 30 सितंबर के बीच 60 सेमी बारिश दर्ज की जाती है। वहीं गुड़गाव, फरीदाबाद और नोएडा में बृहस्पतिवार को अच्छी बारिश हुई।

अगले 48 घंटों में दिल्ली में मानसून की दस्तक के लिए परिस्थितियां अच्छी है। स्काईमेट के अधिकारी पलवत ने बताया कि 10 जुलाई तक रूक-रूक कर बारिश होने की संभावना है और उसके बाद भारी बारिश होने की संभावना है। 

टॅग्स :मानसूनमौसममौसम रिपोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया