लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के कलबुर्गी में फिर से महसूस किया गया हल्की तीव्रता का भूकंप

By भाषा | Updated: October 11, 2021 14:31 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 अक्टूबर कर्नाटक के कलबुर्गी जिला के चिंचोली में 2.5 तीव्रता का भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया जिससे इलाके के आस-पास रहने वाले लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। महज 24 घंटे पहले यहां भूकंप का झटका महसूस हुआ था।

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जान-माल की क्षति की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि भूकंप से गढ़ीकेश्वर गांव और आस पास के क्षेत्र प्रभावित हुए, जहां लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के अनुसार भूकंप का केंद्र तेलंगाना के सांगारेड्डी जिला में मनियरपल्ली गांव था। यह गांव कर्नाटक के बेहद निकट स्थित है।

केएसएनडीएमसी ने एक बयान में कहा, ‘‘भूकंप का केंद्र कलबुर्गी के चिंचोली तालुक में शिवरामपुर गांव के 1.9 किलोमीटर उत्तर पूर्व में था।’’ बीते 11 दिनों में उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में चौथी बार भूकंप का झटका महसूस किया गया है।

इससे पहले एक अक्टूबर और पांच अक्टूबर को बीदर जिला के बसवकल्याण में भूकंप महसूस किया गया था, जो पास के महाराष्ट्र में लातूर और किल्लारी के निकट है। सितंबर 1993 में इस क्षेत्र में जबरदस्त भूकंप आया था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन