दिल्ली में हल्का कोहरा, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 10:40 IST2021-12-29T10:40:35+5:302021-12-29T10:40:35+5:30

Light fog in Delhi, minimum temperature recorded at 8.4 degree Celsius | दिल्ली में हल्का कोहरा, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में हल्का कोहरा, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शहर में पिछले 24 घंटों में मंगलवार सुबह 8.30 बजे से बुधवार सुबह 8.30 बजे के बीच चार मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा, “बुधवार को हल्के से मध्यम कोहरे के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।”

आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 97 प्रतिशत था।

अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से तीन डिग्री कम था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर की वायु गुणवत्ता में बुधवार को सुधार देखा गया और यह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 288 दर्ज किया गया।

मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में थी जब दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई शाम चार बजे 305 दर्ज किया गया था।

दिल्ली के पड़ोसी शहरों - फरीदाबाद में एक्यूआई 284, गाजियाबाद में 286, गुरुग्राम में 264 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ की श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light fog in Delhi, minimum temperature recorded at 8.4 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे