दिल्ली में सुबह छाया रहा हल्का कोहरा, न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
By भाषा | Updated: February 15, 2021 12:02 IST2021-02-15T12:02:42+5:302021-02-15T12:02:42+5:30

दिल्ली में सुबह छाया रहा हल्का कोहरा, न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
नयी दिल्ली, 15 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाये रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सुबह 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम वैज्ञानिकों ने ने बताया कि दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा।
आईएमडी के अनुसार पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।