लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: करीब 9 मिनट तक राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन के दौरान बिजली रही गुल, भाजपा ने कहा- सीएम पटनायक मांगे माफी

By भाषा | Updated: May 7, 2023 08:00 IST

इस मामले में बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा है कि ‘‘यह पूरे राज्य के लिए शर्म की बात है। राज्य सरकार दावा करती है कि ओडिशा बिजली अधिशेष राज्य हैं लेकिन वह उस स्थान पर बिजली उपलब्ध नहीं करा सकी जहां देश की प्रथम नागरिक मौजूद थीं। हम मुख्यमंत्री से माफी की मांग करते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन के दौरान करीब 9 मिनट तक बिजली नहीं थी। ऐसे में भाजपा ने इसी एक बड़ी सुरक्षा चूक बताया है और इस पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाया है। भाजपा ने यह मांग की है कि इस घटना के लिए सीएम पटनायक माफी मांगे।

भुवनेश्वर: ओडिशा के बारीपदा स्थित महाराजा श्री रामचंद्र भंजदेव विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के दौरान बिजली गुल होने से राज्य में राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है। मुर्मू विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थी। उनका भाषण शुरू होने के चार मिनट बाद बिजली गुल होने से आयोजन स्थल पर अंधेरा छा गया था। 

मुर्मू ने अंधेरे में भी अपना भाषण जारी रखा जो सुबह 11.56 बजे से दोपहर 12.05 बजे तक नौ मिनट तक चला। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसे सुरक्षा में बड़ी चूक करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से माफी मांगने को कहा है। 

भाजपा ने सीएम से माफी मांगने की मांग की है

मामले में सामल ने कहा है कि ‘‘यह पूरे राज्य के लिए शर्म की बात है। राज्य सरकार दावा करती है कि ओडिशा बिजली अधिशेष राज्य हैं लेकिन वह उस स्थान पर बिजली उपलब्ध नहीं करा सकी जहां देश की प्रथम नागरिक मौजूद थीं। हम मुख्यमंत्री से माफी की मांग करते हैं।’’ वहीं, बीजू जनता दल (बीजद) के उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि इस चूक के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंचानन कानूनगो ने कहा है कि ‘‘यह पूरे राज्य के लिए बड़े शर्म की बात है। हम इस घटना के लिए राज्य सरकार से मांग करते हैं कि वह राष्ट्रपति से माफी मांगे।’’ बता दें कि आयोजन स्थल पर बत्ती गुल हो गयी थी लेकिन वातानुकूलित प्रणाली और लाउडस्पीकर सामान्य रूप से काम करते रहे। मुर्मू को यह कहते हुए सुना गया कि बिजली ‘लुका-छिपी खेल रही है’। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक उन्हें सुनने के लिए धैर्यपूर्वक बैठे रहे। 

बिजली जाने का यह हो सकता है कारण

हालांकि, वहां कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। टाटा पावर की कंपनी नॉर्थ ओडिशा पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के सीईओ भास्कर सरकार ने कहा कि हॉल (कार्यक्रम स्थल) में कोई आपूर्ति व्यवधान नहीं था और गड़बड़ी शायद बिजली के तारों में कुछ खराबी के कारण हुई थी। विश्वविद्यालय के कुलपति संतोष कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रपति के संबोधन के दौरान बिजली के गुल होने को लेकर खेद जताया और माफी भी मांगी है। 

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूओड़िसाBJPनवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह