लाइव न्यूज़ :

साकेत अदालत परिसर में मृत मिला लिफ्ट ऑपरेटर

By भाषा | Updated: November 13, 2021 15:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी के साकेत अदालत परिसर में शनिवार को एक लिफ्ट ऑपरेटर मृत मिला। पुलिस ने बताया कि परिसर की एक इमारत की सातवीं मंजिल पर सुबह शव मिला।

उन्होंने बताया कि साकेत थाने को सुबह नौ बजकर 41 मिनट पर अदालत परिसर में शव मिलने की जानकारी प्राप्त हुयी। आकाश नाम के एक सफाई कर्मचारी ने शव को सबसे पहले इमारत की एक सीढ़ी के पास देखा।

पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान योगेश कुमार (31) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का निवासी था और दक्षिणी दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में रहता था। पुलिस के अनुसार योगेश पिछले चार साल से हौज खास के कालू सराय में स्वस्तिक इलेक्ट्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अदालत परिसर की इमारतों के रखरखाव के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस कंपनी को नियुक्त किया है। जांच के दौरान पता चला कि योगेश नियमित रूप से शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करता था तथा पिछले 3-4 दिनों से काम पर नहीं आया था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बनिता मैरी जैकर ने कहा कि वह कभी भी अपने समय पर नहीं आता था, इसलिए उसे लिफ्ट ऑपरेटर के काम से हटा कर सफाई जैसा अन्य काम सौंप दिया गया था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ‘एम्स’ भेजा गया है और मृतक की मां को घटना की जानकारी दी गयी है।

उन्होंने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

एक हफ्ते में यह दूसरी घटना है जिसमें अदालत परिसर में कोई व्यक्ति मृत मिला है। इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली बार एसोसिएशन का 30 वर्षीय एक कर्मचारी तीस हजारी अदालत परिसर में मृत मिला था। मृतक की पहचान मनोज के रूप में हुई जो दिल्ली बार एसोसिएशन का अस्थायी कर्मचारी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया