लाइव न्यूज़ :

केरल में लाइफ मिशन अधिकारियों ने रिश्वत के लिए यूएई महावाणिज्य दूतावास के साथ की सांठगांठ: सीबीआई

By भाषा | Updated: March 2, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च सीबीआई ने उच्चतम न्यायालय से कहा है कि केरल सरकार की लाइफ मिशन परियोजना के अधिकारियों ने दो ‘छद्म’ कंपनियों के मार्फत विदेशी चंदा प्राप्त करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) महाणिज्य दूतावास के अधिकारियों के साथ सांठगांठ की थी।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने शीर्ष न्यायालय से कहा कि साक्ष्य से यह खुलासा होता है कि मेसर्स यूनीटैक और साने वेंचर्स लाइफ मिशन की दो ‘छद्म’ फर्म हैं, जिनका इस्तेमाल यूएई से विदेशी चंदा प्राप्त करने के लिए किया गया। ऐसा करने के पीछे यह उद्देश्य था कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की ऑडिट, सरकारी औपचारिकताओं और विदेशी चंदा नियमन अधिनियम (एफसीआरए) से बचा जाए, ताकि रिश्वत प्राप्त हो सके।

सीबीआई ने कहा कि दोनों ही कंपनियों एक विदेशी स्रोत से और लाइफ मिशन की ओर से चंदा प्राप्त किया तथा इस रकम का इस्तेमाल रिश्वत अदा करने में एवं सरकारी अधिकारियों व लाइफ मिशन के कर्मचारियों को महंगे तोहफे देने में किया गया।

केरल सरकार की लाइफ मिशन परियोजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) द्वारा दायर एक याचिका के जवबा में सीबीआई ने यह दलील दी।

याचिका के जरिए केरल उच्च न्यायालय के 12 जनवरी के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसके तहत राज्य में बाढ़ पीड़ितों के लिए भवनों एवं एक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों की केंद्रीय एजेंसी से जांच की अनुमति दी गई थी।

राज्य के विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल स्वप्ना सुरेश ने एनआईए की अदालत में यह स्वीकार किया है कि उसने परियोजन से कमीशन के तौर पर एक करोड़ रुपये प्राप्त किये थे।

सीबीआई ने कांग्रेस विधायक अनिल अक्कारा की एक शिकायत पर इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता