लाइव न्यूज़ :

करीब 29,000 वकीलों को दी गयी जीवन बीमा पॉलिसी

By भाषा | Updated: December 3, 2020 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में करीब 29,000 वकीलों के लिए 10-10 लाख रूपये की जीवन बीमा पॉलिसी इस महीने शुरू हुई हैं। दिल्ली बार काउंसिल (बीसीडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ये पॉलिसी बीसीडी में पंजीकृत वकीलों को दी गयी हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री वकील कल्याण योजना के तहत आवेदन दिया था। यह एक दिसंबर से शुरू हुई है।

बीसीडी के अध्यक्ष वरिष्ठ वकील रमेश गुप्ता ने कहा, ‘‘ शीघ्र ही वकीलों को पांच लाख रूपये की मेडिक्लेम पॉलिसी मिलेगी जिसमें वे, उनके पति/पत्नी, दो बच्चे शामिल होंगे। पूरे बीमा प्रीमियम के लिए दिल्ली सरकार ने योगदान दिया।’’

बीसीडी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और उन वकीलों के लिए भी यह लाभ देने की मांग की जो पहले पंजीकरण करवा नहीं पाए। उनमें दिल्ली में रह रहे वकीलों को भी इस योजना में शामिल करने की मांग की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया