लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कांग्रेस की तरफ से आहूत बंद से जनजीवन प्रभावित

By भाषा | Updated: February 15, 2021 14:31 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 15 फरवरी ईंधन की कीमत में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आहूत छह घंटे बंद की वजह से पूरे ओडिशा राज्य में जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा।

सुबह सात बजे से बंद की वजह से शैक्षणिक संस्थान बंद रहे और ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ तथा सड़कों से वाहन नदारद रहे।

गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी जिले से अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी भुवनेश्वर समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया जिससे यातायात जाम लग गया।

विधायक सुरेश राउतरे ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर ‘रेल रोको’ धरने का नेतृत्व किया। सरकारी वाहनों की अनुपलब्धता की वजह से हवाई और बस यात्रियों को भी अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में दिक्कत हुई।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भुवनेश्वर में 25 कंपनी पुलिस की तैनाती की गई थी।

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख निरंजन पटनायक ने कहा, ‘‘लोगों के समर्थन की वजह से बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा।’’

उन्होंने बताया कि बंद से एम्बुलेंस, दुग्ध वाहन, मीडियाकर्मियों के वाहन, परीक्षार्थियों और आपात सेवाओं को छूट दी गई थी।

उन्होंने बताया, ‘‘पेट्रोलियम उत्पादों पर कर घटाकर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए बंद का आह्वान किया गया गया था।’’

राज्य में सत्तारूढ़ बीजद ने न तो इस बंद को अपना समर्थन दिया और न ही बंद का विरोध किया लेकिन भाजपा ने बंद की वजह से लोगों को हुई दिक्कतों के लिए कांग्रेस की आलोचना की।

भुवनेश्वर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 89.69 रुपये जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 86.47 रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग