लाइव न्यूज़ :

बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के दो दोषियों को उम्रकैद

By भाषा | Updated: January 5, 2021 10:49 IST

Open in App

बांदा (उप्र), पांच जनवरी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक अदालत ने पांच साल की एक बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए दो युवकों को उम्रकैद की सजा सुनाई और जुर्माना भी लगाया

यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण संबंधी अधिनियम (पॉक्सो) अदालत के सहायक शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) रामसुफल सिंह ने मंगलवार को बताया कि 11 जुलाई 2018 की आधी रात गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की एक बच्ची अपनी मां के साथ घर में सो रही थी, तभी लल्लू माली और नत्थू उर्फ रामभवन नशे की हालत में उसे चुपके से उठाकर कुछ दूरी पर स्थित बगीचे में ले गए और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।  

 उन्होंने बताया कि परिजनों ने गायब बच्ची की तड़के तलाश की तो बगीचे में, लल्लू और नत्थू बच्ची को बेहोशी हालत में खून से लथपथ लिए बैठे पाए गए थे, लेकिन परिजनों को देखकर दोनों भाग गए थे। बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।      अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने और पत्रावली में मौजूद साक्ष्यों के आधार पर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो-4) के न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सोमवार को उम्रकैद तथा 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। दोनों दोषी घटना के बाद से जेल में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू