लाइव न्यूज़ :

अपहरण और हत्या के मामले में चार दोषियों को उम्रकैद

By भाषा | Updated: April 7, 2021 19:26 IST

Open in App

फिरोजाबाद, सात अप्रैल उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद की एक अदालत में नगर के चर्चित आदित्य मित्तल हत्याकांड मामले में बुधवार को चार लोगों को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक 22 अगस्त, 2016 को जिम से लौट रहे आदित्य मित्तल नामक व्यक्ति को टूंडला थाना क्षेत्र में अगवा कर लिया गया था। बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में रोहन सिंघल, उसके भाई पवन सिंघल और अर्जुन विज नामक आरोपियों पर हत्या तथा अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान बाद में इस मामले में पवन मिस्त्री, मुकेश, गोपाल और रोहन तथा पवन की मां अनीता सिंघल का नाम भी बतौर आरोपी शामिल किया गया। जांच के ही दौरान मुकदमे से अर्जुन विज का नाम निकाल दिया गया था।

अपर सत्र न्यायाधीश आजाद सिंह ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद रोहन सिंघल, पवन मिस्त्री, गोपाल और मुकेश को हत्या का दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। अदालत ने रोहन सिंघल पर 2,40,000 रुपये तथा बाकी तीन अन्य दोषी करार लोगों पर 2,30,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में पवन सिंघल और उसकी मां अनीता सिंघल को बरी कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी