लाइव न्यूज़ :

श्रमिक की हत्या के मामले में निर्माण सुपरवाइजर को आजीवन कारावास

By भाषा | Updated: August 11, 2021 20:43 IST

Open in App

ठाणे, 11 अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने पत्थर मारकर एक श्रमिक की हत्या करने के मामले में नवी मुंबई निवासी 34 वर्षीय एक निर्माण सुपरवाइजर को आजीवन कारावास की सुजा सुनाई है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर वी तमहानेकर ने अंसार अब्दुल खान को भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ ही उसपर 1,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अदालत ने यह सजा छह अगस्त को सुनाई थी, लेकिन इसकी प्रति बुधवार को उपलब्ध हुई।

अतिरिक्त लोक अभियोजक एस एच म्हात्रे ने अदालत को बताया कि खान ने शफीक रफीक शेख (26) की 13 जुलाई 2018 को पत्थर से हमला कर हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि घटना से एक दिन पहले शेख ने खान की जेब से 420 रुपये निकाल लिए थे और इससे गुस्साए खान ने शेख के सिर पर पत्थर मारा जिससे उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी