लाइव न्यूज़ :

युवक की हत्या के आरोपी देवर-भाभी को उम्रकैद

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:04 IST

Open in App

चित्रकूट (उत्तर प्रदेश), 17 मार्च उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की एक अदालत ने एक युवक की हत्या के मामले में दोषी करार दिये गये एक युवक और उसकी भाभी को बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनायी।

अभियोजन अधिकारी श्यामसुन्दर मिश्रा ने बताया कि दो मार्च 2018 की रात युवक सूर्य प्रताप उर्फ कप्तान सिंह की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में सूर्य प्रताप के पिता अजयपाल की तहरीर पर राजापुर थाना क्षेत्र के देवारी गांव के गिरिजाशंकर मिश्रा और उसकी भाभी राधा उर्फ कमला देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्रनाथ दुबे की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बुधवार को दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और 20—20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी। अदालत ने इसी मामले में नामजद रहे रामशंकर मिश्रा को दोष मुक्त कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए