लाइव न्यूज़ :

दोहरे हत्या कांड के मामले में एक आरोपी को उम्रकैद

By भाषा | Updated: February 21, 2021 13:32 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र) 21 फरवरी जिले के विशेष न्यायाधीश विकास वर्मा की अदालत ने दोहरे हत्या कांड और जानलेवा हमले के मामले की सुनवाई करते हुए एक आरोपी को आजीवन कारावास व दो लाख रुपये अर्थदण्ड की सज़ा सुनाई है।

अभियोजन के अनुसार थाना कोतवाली नगर अंतर्गत अचलपुर गांव में छह जून 2014 की सुबह खेत में जानवर जाने के विवाद में सत्यदेव सिंह उर्फ़ छोटे व विकास सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

पुलिस ने शेष नारायण सिंह की तहरीर पर संतोष सिंह, मनीष सिंह , राम नारायण सिंह व सूरज सिंह के विरुद्ध हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया था।

अदालत ने शनिवार को दोनों पक्षों को सुनने एवं साक्ष्यों के आधार पर संतोष सिंह को दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास व दो लाख रुपये अर्थ दंड की सज़ा सुनाई, जबकि साक्ष्य के अभाव में मनीष सिंह, राम नारायण व सूरज सिंह को बरी कर दिया।

न्‍यायाधीश ने अर्थ दंड की राशि में से मृतक के परिजनों को एक लाख रुपया क्षति पूर्ति के रूप में अदा करने का आदेश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी