लाइव न्यूज़ :

दो पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में एक नक्सली को उम्रकैद

By भाषा | Updated: February 2, 2021 16:52 IST

Open in App

नागपुर (महाराष्ट्र) दो फरवरी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक अदालत ने मुठभेड़ के दौरान दो पुलिस कर्मियों की हत्या करने के मामले में एक नक्सली को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामला छह साल पुराना है।

आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिला एवं सत्र अदालत के न्यायाधीश बी. एम. पाटिल ने सोमवार को अनिल उर्फ सुकानू सौरी (30) को उम्र कैद की सजा सुनाई। सुकानू छत्तीसगढ़ के कोंडागांव का रहने वाला है।

विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी गढ़चिरौली के गट्टा गांव के जंगल में 22 मई 2015 को नक्सल रोधी अभियान के दौरान पुलिस दल पर हमला करने वाले 60 से 70 नक्सलियों में शामिल था। इस मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी मारे गए थे और कई घायल हो गए थे।

विज्ञप्ति के अनुसार, अदालत ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू