लाइव न्यूज़ :

सात वर्षीय बच्ची से बलात्कार के जुर्म में दोषी को आजीवन कारावास

By भाषा | Updated: November 30, 2021 14:13 IST

Open in App

सूरत, 30 नवंबर गुजरात में सूरत की एक अदालत ने 22 वर्षीय व्यक्ति को 2019 में सात साल की बच्ची से बलात्कार के लिए उसकी स्वाभाविक मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनायी है।

विशेष लोक अभियोजक प्रफुलसिंह परमार ने कहा कि सोमवार को जारी आदेश में सूरत ग्रामीण अदालत के विशेष पोक्सो न्यायाधीश पी. एस. काला ने सरकारी योजना के तहत पीड़ित को 15 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया। घटना 18 मार्च 2019 को सूरत के एक गांव की है।

अभियोजक ने कहा कि मामले के अनुसार, पीड़िता रात करीब आठ बजे सड़क किनारे अपनी मां का इंतजार कर रही थी जो उसे लेने आने वाली थी। अभियोजक ने कहा कि लड़की को अकेला पाकर आरोपी ने उसे उसकी मां के पास ले जाने का झांसा दिया।

अभियोजक ने कहा, ‘‘आरोपी पीड़िता को गांव में एक सुनसान जगह पर एक झाड़ी के पीछे ले गया और उससे बलात्कार किया। पीड़िता उसी रात घर लौटने में कामयाब रही, लेकिन बुरी तरह घायल हो गई थी। उसके माता-पिता उसे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों को उसकी सर्जरी करनी पड़ी।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पोक्सो के प्रावधानों के तहत कडोदरा जीआईडीसी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र में ग्राम पंचायत द्वारा लगाये गए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि अदालत ने फैसला सुनाते समय विभिन्न सबूतों को ध्यान में रखा, जिसमें गांव में सीसीटीवी के फुटेज, साथ ही साथ अन्य मेडिकल और वैज्ञानिक सबूत शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए