लाइव न्यूज़ :

बेटी से बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास

By भाषा | Updated: April 12, 2021 23:56 IST

Open in App

मथुरा, 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक विशेष पॉक्सो अदालत ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ आठ माह तक दुष्कर्म करने के जुर्म में एक व्यक्ति को मृत्यु होने तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुभाष चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि शहर के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की महाविद्या कॉलोनी में इकलौती नाबालिग पुत्री के साथ पिता ही डरा-धमका कर उसके साथ आठ माह तक जबरिया दुष्कर्म करता रहा। वारदात का पता तब चला जब पांच माह का गर्भ ठहरने के पश्चात पुत्री में लक्षण दिखने लगे। इस पर भी जब मां ने जोर देकर पूछा तब पीड़ित पुत्री ने सारी बातें बता दीं।

चतुर्वेदी के अनुसार मां ने 4 मई 2019 को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बनवारी लाल उर्फ बनवारी कुम्हार पुत्र श्याम लाल को गिरफ्तार किया।

जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार बनवारी लाल के अपनी पत्नी से संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। उसकी पत्नी जब मजदूरी करने घर से बाहर चली जाती थी, वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ उसे मारपीट कर संबंध बनाने लगा।

विशेष न्यायाधीश जहेंद्र पाल सिंह ने सोमवार को आरोपी बनवारी लाल को दोषी ठहराया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनायी। अदलत ने उसपर पचास हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग