लाइव न्यूज़ :

गैर इरादतन हत्या के चार दोषियों को उम्रकैद

By भाषा | Updated: September 7, 2021 12:24 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र), सात सितंबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की एक अदालत ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में चार अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और हर दोषी को 27-27 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

सहायक शासकीय अधिवक्ता आदित्य सिंह ने मंगलवार को बताया कि बाराबंकी के अपर जिला न्‍यायाधीश राम अवतार यादव ने सोमवार को गैर इरादतन हत्या के मामले में मुकदमे के फैसले में चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, साथ ही प्रत्येक को 27 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से भी दंडित किया।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी शकुंतला, मुंशीलाल, कल्लू व पिंटू को अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास एवं 27-27 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है ।

घटना के बारे में सिंह ने बताया कि वादी मुकदमा रमेश चंद्र ग्राम फगौली थाना रुदौली ने 9 दिसंबर 2007 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी मां कल्पा सुबह घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थी, तभी गांव के मुंशीलाल की पत्नी शकुंतला ने उसकी मां के ऊपर छत से पानी फेंक दिया। मना करने पर आरोपी गालियां देने लगे और मुंशीलाल व उसके परिजन गुलशन, कल्लू, लल्लू, पिंटू, गुट्टे ने वादी व उसके भाई जगराम व साहबलाल व माता कल्पा को मारने पीटने लगे। वादी की मां जब घर में घुस गई तो आरोपियों ने घर से निकालकर भी उसकी पिटाई की।

इस दौरान घायल जगराम की मौत हो गई थी। घटना की रिपोर्ट रमेशचंद्र ने दर्ज कराई थी। जगराम की मौत के बाद भारतीय दंड विधान की धारा 304 की बढ़ोतरी पुलिस ने की थी। दौरान सुनवाई आरोपी लल्लू की मौत हो गई। गुलशन व गुट्टे नाबालिग पाए गये, लिहाजा उनके मामले किशोर न्यायालय भेजे गए।

अपर जिला न्यायाधीश की अदालत ने सोमवार को दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी शकुंतला, मुंशीलाल, कल्लू व पिंटू को अदालत ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद व 27-27 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन