लाइव न्यूज़ :

सात साल के बच्चे की हत्या और उसके पिता को घायल करने के चार दोषियों को उम्र कैद

By भाषा | Updated: April 5, 2021 20:43 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, पांच अप्रैल मुजफ्फनगर में एक अदालत ने सोमवार को साढ़े चार साल पहले पुरानी रंजिश की वजह से सात साल के एक बच्चे की हत्या करने और उसके पिता को घायल करने के मामले में एक विद्यालय प्रबंधक समेत चार लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश निशांत देव ने अमित कुमार (विद्यालय प्रबंधक), आबिद, राहुल और अजय को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या के प्रयास) के तहत दोषी करार देते हुए सभी पर तीस-तीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया ।

सरकारी वकील नीरज कांत मलिक और प्रदीप शर्मा ने बताया कि 18 जुलाई, 2016 को पिता-पुत्र एक स्कूटर से लौट रहे थे तभी उन पर खतौली जानसठ रोड पर गोली चलाई गई, जिसमें विनोद घायल हो गए और उनके सात साल के बेटे की मौत हो गई।

विनोद की पत्नी ने अमित समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और आरोप लगाया था कि विद्यालय चलाने को लेकर एक पुराने विवाद के चलते हमला किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल