लाइव न्यूज़ :

जींद में बुजुर्ग के आठ हत्यारों को उम्रकैद

By भाषा | Updated: July 15, 2021 21:52 IST

Open in App

जींद ,15 जुलाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष चंद्र सिरोही की अदालत ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के जुर्म में आठ लोगों को उम्रकैद तथा प्रत्येक को साढ़े 53 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने की सूरत में दोषियों को 14-14 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

अभियोजन पक्ष के अनुसार गांव खरकगागर निवासी बालकिशन ने 28 अक्टूबर 2017 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके उसका पिता पूर्णचंद, भाई दिनेश, बेटा रितेश खेत में सिंचाई के लिए 27 अक्टूबर 2017 को नाली की सफाई कर रहे थे। पड़ोसी राजेंद्र परिवार के लोगों ने इस पर ऐतराज जताया और उसके पिता पूर्णचंद व खेत में मौजूद अन्य लोगों पर हमला कर दिया।

शिकायत के मुताबिक हमले में उसके पिता पूर्णचंद, दिनेश, रितेश, सन्नी तथा शिकायतकर्ता बालकिशन को काफी चोटें आई। चिकित्सकों ने सभी की हालात गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसके पिता पूर्णचंद की मौत हो गई।

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने बालकिशन की शिकायत पर सोनू, अमित, अमन, सत्यवान, सुशील, अंकित, मोनू, दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष चंद्र सिरोही की अदालत ने बृहस्पतिवार को सोनू, अमित, अमन, सत्यवान, सुशील, अंकित, मोनू, दीपक को उम्रकैद तथा प्रत्येक को साढ़े 53 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने की सूरत में दोषियों को 14-14 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos