लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग महिला से बलात्कार, हत्या के जुर्म में 24 वर्षीय युवक को उम्रकैद

By भाषा | Updated: October 29, 2021 14:40 IST

Open in App

सागर, (मप्र), 29 अक्टूबर मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक स्थानीय अदालत ने 24 वर्षीय एक सीरियल किलर को 80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसी आरोपी को 13 साल की एक बालिका से बलात्कार और हत्या के मामले में भी अदालत ने तीन माह पहले मौत की सजा सुनाई थी।

उप निदेशक अभियोजन अनिल कटारे ने शुक्रवार को बताया कि दोनों ही मामलों में निचली अदालतों ने डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आरोपी वीरेंद्र आदिवासी (24) को दोषी करार दिया है।

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीपाली शर्मा ने 80 वर्षीय पीड़िता से बलात्कार और गला घोंटकर हत्या करने वाले वीरेंद्र को बुधवार को आजीवन कारावास और 11 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

कटारे ने कहा कि वीरेंद्र ने बुजुर्ग महिला की हत्या के तीन माह बाद नाबालिग बालिका से बलात्कार कर उसकी हत्या की। बालिका की हत्या के छह दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियोजन के अनुसार बुजुर्ग महिला 11 जनवरी 2019 को एक झोंपड़ी में मृत पाई गई थी और उसके बेटे द्वारा दर्ज शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। एफएसएल रिपोर्ट में सामने आया कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पहले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और बाद में संदेह के आधार पर सागर जेल में नाबालिग की हत्या के मामले में बंदी वीरेंद्र को उठाया गया। पुलिस पूछताछ में वीरेंद्र ने बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने का जुर्म कबूल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल