लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान जनजीवन ठहरा

By भाषा | Updated: April 17, 2021 10:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सप्ताहांत पर लगाए गए कर्फ्यू के कारण जनजीवन ठहर गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों से प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की।

वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शुक्रवार रात 10 बजे कर्फ्यू लगाया गया था जो सोमवार सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “कोरोना के कारण दिल्ली में आज और कल कर्फ्यू है। कृपया इसका पालन करें। हमें साथ मिलकर कोरोना को हराना होगा।”

कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं जैसे टीका लगवाने वालों, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट इत्यादि जाने वालों और सब्जी तथा फल बेचने वालों के लिए दिल्ली सरकार और पुलिस ने ई-पास जारी किए हैं।

सरकार ने कहा है कि रात्रि कर्फ्यू के लिए पहले से जारी पास सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान भी मान्य होगा। सार्वजनिक परिवहन सेवाओं जैसे डीटीसी और क्लस्टर बस तथा मेट्रो ट्रेन में कमी की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह