लाइव न्यूज़ :

उपराज्यपाल ने जीएनसीटीडी कानून के प्रभावी होने के बाद कोविड टीकाकरण अभियान पर मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 29, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल ने कोविड-19 के खिलाफ 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिये शहर की तैयारियों पर मुख्य सचिव विजय देव से बृहस्पतिवार को रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) अधिनियम, 2021 के प्रभावी होने के बाद यह उनका पहला महत्वपूर्ण कदम है।

इस अधिनियम के मुताबिक दिल्ली में “सरकार” का मतलब उपराज्यपाल से है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई एक अधिसूचना के मुताबिक अधिनियम के प्रावधान 27 अप्रैल से प्रभावी हैं।

बैजल के कार्यालय ने एक ट्विटर हैंडल - राजनिवास दिल्ली- भी बनाया है और कहा है कि इससे राष्ट्रीय राजधानी में रहने वालों के लिये आधिकारिक घोषणाएं, प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिक्रियाएं और अन्य उपयोगी जानकारियां साझा की जाएंगी।

अगले चरण के टीकाकरण अभियान के बारे में राज निवास ने ट्वीट किया: “माननीय उपराज्यपाल ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण कार्यक्रम के लिये तैयारियों पर मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है।”

एक अन्य ट्वीट में उपराज्यपाल सचिवालय ने आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश गुप्ता के 27 अप्रैल को किये गए ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि उपराज्यपाल को न्यायाधीशों के लिये निजी होटल में कोविड देखभाल केंद्र स्थापित करने के सरकार के हालिया आदेश के बारे में जानकारी नहीं थी।

गौरतलब है कि आप विधायक गुप्ता ने आरोप लगाया था कि उपराज्यपाल ने यह केंद्र स्थापित करवाया था।

उपराज्यपाल कार्यालय ने ट्वीट किया, “निर्णय लेने की तो बात ही दूर, माननीय उपराज्यपाल को इस आदेश के बारे में काफी बाद तक अनभिज्ञ थे। माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी ट्वीट में टैग किया गया था, उपराज्यपाल के संवैधानिक पद को बदनाम करना दुर्भाग्यपूर्ण है।”

हालांकि सरकार ने इस हफ्ते के शुरू में आदेश को वापस ले लिया था।

गृह मंत्रालय की 27 अप्रैल को जारी हुई अधिसूचना मुहर लगाती है कि अधिनियम में केंद्र के प्रतिनिधि उपराज्यपाल ही प्रमुख हैं। दिल्ली सरकार को अब उसके दायरे में आने वाले विषयों पर कोई भी कार्रवाई करने से पहले उपराज्यपाल की इजाजत लेनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन