लाइव न्यूज़ :

गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: November 24, 2020 10:50 IST

Open in App

जम्मू, 24 नवंबर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को नवें सिख गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सिन्हा ने कहा, “गुरु तेग बहादुर की शिक्षा और उनका बलिदान, मानव सभ्यता के एक मूलभूत सिद्धांत को रेखांकित करता है जिसके अनुसार सभी को मुक्त होकर जीने का अधिकार है।”

उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर का बलिदान आगामी पीढ़ियों को यह महत्वपूर्ण संदेश देता है कि उन्हें लोगों की श्रद्धा, विश्वास और अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।

उप राज्यपाल ने कहा कि इस पवित्र दिवस पर सभी को दूसरों की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा, “शांतिपूर्वक सह अस्तित्व तथा एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं के प्रति सम्मान होने से व्यक्ति का उत्थान होता है और समाज में समरसता आती है।”

गुरु तेग बहादुर का जन्म एक अप्रैल 1621 को हुआ था।

उन्होंने हिन्दुओं, सिखों, कश्मीरी पंडितों और गैर मुस्लिमों का इस्लाम में बलात मतांतरण का विरोध किया था।

मुगल बादशाह औरंगजेब के आदेश पर 1675 में आज के दिन दिल्ली में उनकी हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?