लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने अमरनाथ यात्रा की तैयारी बैठक की समीक्षा की, श्रेष्ठ इंतजाम करने को कहा

By भाषा | Updated: January 5, 2021 22:46 IST

Open in App

जम्मू, पांच जनवरी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर हिमालय के पवित्र अमरनाथ गुफा के तीर्थयात्रियों के लिए सर्वश्रेष्ठ इंतजाम करने का आह्वान किया।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपराज्यपाल यहां सचिवालय में अमरनाथ यात्रा 2021 की तैयारी से जुड़ी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। प्रवक्ता के अनुसार वह तीर्थयात्रियों के लिए तैयारियों एवं सुविधाओं का व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे।

उन्होंने कहा कि सिन्हा ने यात्रा का अनुभव बेहतर बनाने के लिए तीर्थयात्रियों के लिए सर्वश्रेष्ठ इंतजाम का आह्वान किया।

तीर्थयात्रियों के लिए सर्वश्रेष्ठ मेडिकल सुविधाएं प्रदान करने पर विशेष बल देते हुए उपराज्यपाल ने यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए दुर्घटना बीमा की राशि एवं जीवनरक्षक एंबुलेंसों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।

सिन्हा ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से कहा कि वह डॉक्टरों एवं चिकित्साकर्मियों के लिए पड़ोसी राज्यों की सरकारों एवं एनजीओ की सेवाएं लेने का प्रयास करें। उन्होंने एनजीओ का भी साथ लेने को कहा जिन्होंने पहले ही यात्रा के दौरान के लिए स्वास्थ्य पेशेवर भेजे हैं।

उपराज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा मार्गों की मरम्मत एवं अन्य सुविधाओं को सुधारने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपराज्यपाल से अमरनाथ यात्रा के संचालन के सभी पहलुओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग