लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के उप राज्यपाल ने लॉकडाउन की घोषणा के बाद प्रवासियों के शहर छोड़ने पर चिंता जताई

By भाषा | Updated: April 20, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल राजधानी में छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद प्रवासी श्रमिकों के शहर छोड़ने पर ने मंगलवार को चिंता जताई और हालात से निपटने की जिम्मेदारी प्रधान सचिव (गृह) तथा विशेष पुलिस आयुक्त को सौंपी।

अधिकारियों ने बताया कि बैजल ने हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा मुख्य सचिव के साथ आपात बैठक की और उनसे प्रवासियों की वापसी को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने को कहा।

केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की है।

उनकी घोषणा के फौरन बाद यहां आनंद विहार आईएसबीटी पर हजारों प्रवासी मजदूर पहुंचने लगे जो बसों में बैठकर अपने घरों को जाना चाहते हैं।

हालांकि मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन की घोषणा करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया था और कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि यह लॉकडाउन छोटा रहेगा और लोग दिल्ली छोड़कर नहीं जाएं।

उन्होंने यह आश्वासन देते हुए कहा था, ‘‘मैं हूं ना’’।

बैजल ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘मैं दिल्ली के सभी प्रवासी नागरिकों से अपील करता हूं कि डर की वजह से शहर छोड़कर नहीं जाएं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सरकार कोरोना वायरस महामारी के इस हालात में आपकी समस्त जरूरतों का ध्यान रखेगी। आपके लिए सभी प्रबंध किये जा रहे हैं।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि प्रवासी श्रमिक अपने परिश्रम से दिल्ली चलाते हैं और दिल्ली उनकी है।

उप राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रवासी कामगारों के लिए भोजन और आश्रय की व्यवस्था की जाए।

अधिकारियों के मुताबिक बैजल ने अधिकारियों से कहा है कि ऑक्सीजन संयंत्र वाले अस्पतालों को उत्पादन बढ़ाने के लिए जरूरी अनुमति दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos