लाइव न्यूज़ :

उपराज्यपाल ने दिल्ली में क्लस्टर आधारित जीनोम सीक्वेंसिंग का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: February 23, 2021 00:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को अधिकारियों को क्लस्टर आधारित जीनोम सीक्वेंसिंग जांच करने का सोमवार को निर्देश दिया। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप के बारे में चर्चा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मीडिया में आई खबरों में कोशकीय और आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) के एक अध्ययन के हवाले से दावा किया गया है कि देश में कोरोना वायरस के 7569 परिवर्तित प्रकार हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल ने डीडीएमए की बैठक में कहा कि हाल में पहचाने गए वायरस के भारतीय स्वरूप कथित रूप से " बहुत संक्रामक" हैं और विशेषज्ञ इसे चिंता के मुख्य कारण के तौर पर देख रहे हैं।

सूत्रों ने बताया, "नए स्वरूपों से निपटने के लिए, (दिल्ली) सरकार दिल्ली में क्लस्टर आधारित जीनोम सीक्वेंसिंग जांच करेगी। आने वाले दिनों में जांच करना, पता लगाना और पृथक करने जैसे कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो