लाइव न्यूज़ :

उदारवादी हुर्रियत ने रमज़ान से पहले मीरवाइज़ उमर फारूक को रिहा करने की मांग की

By भाषा | Updated: April 5, 2021 22:44 IST

Open in App

श्रीनगर, पांच अप्रैल उदारवादी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने रमज़ान से पहले अपने प्रमुख मीरवाइज़ उमर फारूक और अन्य ‘राजनीतिक कैदियों’ को रिहा करने की सोमवार को मांग की। वह 20 महीने से नज़रबंद हैं।

हुर्रियत के एक प्रवक्ता ने बताया कि मीरवाइज़ को चार अगस्त 2019 को नज़रबंद कर दिया गया था। इसके अगले दिन भूतपूर्व राज्य जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को केंद्र सरकार ने समाप्त कर दिया था।

उन्होंने कहा कि हुर्रियत लगातार अपने प्रमुख की रिहाई की मांग कर रही है, ‘जिन्हें मनमाने ढंग से’ यहां शहर के निगीन इलाके में स्थित उनके घर में हिरासत में रखा गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि रमज़ान का महीना करीब आ रहा है, और हुर्रियत एक बार “फिर अधिकारियों से कहती है कि मीरवाइज़ और सभी अन्य राजनीति कैदी रिहा किए जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू