लाइव न्यूज़ :

एलजीबीटीक्यू समुदाय को हर दिन असमानता का सामना करना पड़ता है : ओनिर

By भाषा | Updated: July 31, 2021 17:01 IST

Open in App

मुंबई, 31 जुलाई फिल्मकार ओनिर का मानना है कि असमानता समाज को तब तक सताती रहेगी जब तक एलजीबीटीक्यू समुदाय और महिलाओं सहित विभिन्न वर्गों को समान अधिकार नहीं मिल जाते।

‘आई एम’ और ‘माय ब्रदर निखिल’ जैसी फिल्मों से मशहूर हुए ओनिर अभिनेत्री रिचा चड्ढा के साथ 2021 के इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में लघु फिल्म स्पर्धा में निर्णायक मंडल में शामिल होंगे। इस वर्ष की प्रतियोगिता का विषय आधुनिक दासता और समानता है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक का मानना है कि यह जरूरी है कि लोग भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह अधिक महत्वपूर्ण है कि हम सभी मानवता के उन सबसे बुरे रूपों के बारे में बोलना शुरू करें, जहां एक इंसान दूसरे इंसान का अपमान, दमन और शोषण करता है।’’

ओनिर ने कहा, ‘‘हर दिन हम समाचारों में सुनते हैं कि किसी को उसकी जाति, धर्म या महिला होने के कारण धार्मिक स्थलों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। असमानता बनी हुई है। यह बहुत शर्म की बात है कि हम इतनी असमानता वाली दुनिया में रहते हैं।’’

एलजीबीटीक्यू समुदाय के मुखर सदस्य रहे फिल्म निर्माता ने कहा, ‘‘हमारे पास अभी भी समान अधिकार नहीं हैं, भले ही हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं।’’

आईएफएफएम का भौतिक रूप से आयोजन 12 से 20 अगस्त तक होगा जबकि समूचे ऑस्ट्रेलिया में इसका ऑनलाइन संस्करण 15 से 30 अगस्त तक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल