लाइव न्यूज़ :

LGBT सेल शुरू करने वाली भारत की पहली राजनीतिक पार्टी बनी NCP, सुप्रिया सुले बोलीं-सबको  समान अधिकार मिले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2020 17:17 IST

सुप्रिया सुले ने कहा, "LGBT के लिए मुझे जरूरत लगी कि उनको समान अधिकार मिलने चाहिए। इसके लिए उनका एक अलग सेल बनाया गया।"

Open in App
ठळक मुद्दे LGBT सेल वाली भारत की पहली राजनीतिक पार्टी NCP बन गई है।इस तरह का कदम उठाने वाला देश का पहला राजनीतिक दल होने का दावा किया।जयंत पाटिल ने प्रकोष्ठ की घोषणा की तथा एलजीबीटी समुदाय के सदस्यों के साथ समान व्यवहार की वकालत की।

मुंबईः NCP अध्यक्ष जयंत पाटिल और सांसद सुप्रिया सुले ने मुंबई में LGBT सेल का लॉन्च किया। LGBT सेल वाली भारत की पहली राजनीतिक पार्टी NCP बन गई है।

सुप्रिया सुले ने कहा, "LGBT के लिए मुझे जरूरत लगी कि उनको समान अधिकार मिलने चाहिए। इसके लिए उनका एक अलग सेल बनाया गया।" राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को अपने ‘एलजीबीटी’ (समलैंगिकों और ट्रांसजेंडर के लिए) प्रकोष्ठ का गठन किया और इस तरह का कदम उठाने वाला देश का पहला राजनीतिक दल होने का दावा किया।

महाराष्ट्र सरकार के जल संसाधन मंत्री और प्रदेश राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल ने प्रकोष्ठ की घोषणा की तथा एलजीबीटी समुदाय के सदस्यों के साथ समान व्यवहार की वकालत की। उन्होंने प्रिया पाटिल को इस प्रकोष्ठ की प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया।

जयंत पाटिल के हवाले से राकांपा ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘राकांपा ने सबसे पहले युवती प्रकोष्ठ बनाया था। अब उसने वंचित तबके के साथ न्याय के लिए एलजीबीटी प्रकोष्ठ बनाया है।’’ पाटिल ने यहां पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम में इस बाबत घोषणा की जिसमें राकांपा की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले भी उपस्थित थीं। बयान में कहा गया कि प्रिया पाटिल के अलावा प्रकोष्ठ में 13 अन्य पदाधिकारी होंगे।

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारमुंबईकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह