LGBT सेल शुरू करने वाली भारत की पहली राजनीतिक पार्टी बनी NCP, सुप्रिया सुले बोलीं-सबको  समान अधिकार मिले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2020 17:17 IST2020-10-05T17:17:51+5:302020-10-05T17:17:51+5:30

सुप्रिया सुले ने कहा, "LGBT के लिए मुझे जरूरत लगी कि उनको समान अधिकार मिलने चाहिए। इसके लिए उनका एक अलग सेल बनाया गया।"

LGBT cell NCP becomes 1st political party in India Jayant Patil & MP Supriya Sule formally launch | LGBT सेल शुरू करने वाली भारत की पहली राजनीतिक पार्टी बनी NCP, सुप्रिया सुले बोलीं-सबको  समान अधिकार मिले

प्रिया पाटिल को इस प्रकोष्ठ की प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया।

Highlights LGBT सेल वाली भारत की पहली राजनीतिक पार्टी NCP बन गई है।इस तरह का कदम उठाने वाला देश का पहला राजनीतिक दल होने का दावा किया।जयंत पाटिल ने प्रकोष्ठ की घोषणा की तथा एलजीबीटी समुदाय के सदस्यों के साथ समान व्यवहार की वकालत की।

मुंबईः NCP अध्यक्ष जयंत पाटिल और सांसद सुप्रिया सुले ने मुंबई में LGBT सेल का लॉन्च किया। LGBT सेल वाली भारत की पहली राजनीतिक पार्टी NCP बन गई है।

सुप्रिया सुले ने कहा, "LGBT के लिए मुझे जरूरत लगी कि उनको समान अधिकार मिलने चाहिए। इसके लिए उनका एक अलग सेल बनाया गया।" राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को अपने ‘एलजीबीटी’ (समलैंगिकों और ट्रांसजेंडर के लिए) प्रकोष्ठ का गठन किया और इस तरह का कदम उठाने वाला देश का पहला राजनीतिक दल होने का दावा किया।

महाराष्ट्र सरकार के जल संसाधन मंत्री और प्रदेश राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल ने प्रकोष्ठ की घोषणा की तथा एलजीबीटी समुदाय के सदस्यों के साथ समान व्यवहार की वकालत की। उन्होंने प्रिया पाटिल को इस प्रकोष्ठ की प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया।

जयंत पाटिल के हवाले से राकांपा ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘राकांपा ने सबसे पहले युवती प्रकोष्ठ बनाया था। अब उसने वंचित तबके के साथ न्याय के लिए एलजीबीटी प्रकोष्ठ बनाया है।’’ पाटिल ने यहां पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम में इस बाबत घोषणा की जिसमें राकांपा की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले भी उपस्थित थीं। बयान में कहा गया कि प्रिया पाटिल के अलावा प्रकोष्ठ में 13 अन्य पदाधिकारी होंगे।

Web Title: LGBT cell NCP becomes 1st political party in India Jayant Patil & MP Supriya Sule formally launch

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे