लाइव न्यूज़ :

पत्र में पटनायक की जान को खतरे का दावा, जांच के आदेश

By भाषा | Updated: January 8, 2021 11:20 IST

Open in App

(देर रात जारी कॉपी को पुन: जारी करते हुए)

भुवनेश्वर, आठ जनवरी ओडिशा सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सुरक्षा बढ़ा सकती है। उन्हें एक पत्र मिला है, जिसमें दावा किया गया कि उनकी हत्या करने की साजिश रची जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं।

अंग्रेजी में लिखे पत्र में कहा गया कि आधुनिक हथियारों से लैस ‘ भाड़े के हत्यारे’ मुख्यमंत्री पर हमला कर सकते हैं।

पत्र में लिखा है, ‘‘ मैं आपको बताना चाहता हूं कि कुछ ‘कॉन्ट्रैक्ट किलर’ आपको मार सकते हैं। इन ‘कॉन्ट्रैक्ट किलर’ का लंबा अपराधिक रिकॉर्ड हैं और इनके पास एके-47 तथा अर्ध स्वचालित पिस्तौल जैसे हथियार भी हैं।’’

उसने कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि आपकी हत्या कभी भी की जा सकती है, तो कृपया सावधान रहें।’’

पत्र में यह भी कहा गया कि मुख्य साजिशकर्ता नागपुर में रहता है।

यह पत्र पांच जनवरी को मिला था, जिसके बाद विशेष सचिव (गृह) संतोष बाला ने राज्य के पुलिस महानिदेशक, खुफिया विभाग के महानिदेशक और पुलिस आयुक्त (भुवनेश्वर) को इस मामले की जांच करने को कहा।

बाला ने बताया कि मुख्यमंत्री के आवास, सचिवालय के साथ-साथ विभिन्न स्थानों की यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा कड़ी की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा