लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री निसिथ प्रामाणिक की नगारिकता की जांच के लिए प्रधानमंत्री को पत्र

By भाषा | Updated: July 18, 2021 00:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई राज्यसभा सदस्य और असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रिपुण बोरा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नवनियुक्त केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निसिथ प्रामाणिक के कथित तौर पर बांग्लादेशी होने के आरोपों की जांच कराने की मांग की।

हालांकि, प्रामाणिक के करीबी व पश्चिम बंगाल से भाजपा के लोकसभा सांसद ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि मंत्री का जन्म, पालन-पोषण और शिक्षा-दीक्षा भारत में ही हुई है। वहीं तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए पूछा कि केन्द्र सरकार ने ऐसी ''सुरक्षा खामी'' कैसे होने दी।

पश्चिम बंगाल भाजपा के महासचिव सयंतन बसु ने टीएमसी को इस मुद्दे को अदालत में ले जाने की सलाह दी।

प्रधानमंत्री को लिखे और ट्विटर पर साझा किए पत्र में बोरा ने दावा किया कि बराक बांग्ला, रिपब्लिक टीवी त्रिपुरा, डिजिटल मीडिया, इंडिया टुडे और बिजनेस स्टैंडर्ड ने अपनी खबर में बताया है कि प्रामाणिक बांग्लादेशी नागरिक हैं।

खबरों को उद्धृत करते हुए सांसद ने दावा किया कि मंत्री का जन्म स्थान हरिनाथपुर है जो बांग्लादेश के गैबांधा जिले के पलासबाड़ी पुलिस थाने के अंतर्गत आता है और खबर है कि वह कंप्यूटर की पढ़ाई करने के लिए पश्चिम बंगाल आए थे।

बोरा ने दावा किया कि कंप्यूटर विषय में उपाधि मिलने के बाद पहले वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए और बाद में भाजपा में शामिल हुए तथा कूच बिहार से सांसद चुने गए।

बोरा ने दावा किया कि समाचार चैनलों के मुताबिक प्रामाणिक ने ‘‘छेड़छाड़ कर’’ चुनावी नामांकन पत्र में अपना पता कूच बिहार दिखाया। चैनलों ने बांग्लादेश स्थित उनके पैतृक गांव का ‘खुशनुमा माहौल’ भी रेखांकित किया जिसमें ‘‘उनके बड़े भाई’’और कुछ ग्रामीण प्रामाणिक के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बनने पर संतोष व्यक्त कर रहे हैं।

बोरा ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘अगर ऐसा है तो देश के लिए बहुत गंभीर मामला है कि एक विदेशी को केंद्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। इसलिए मैं आपसे (प्रधानमंत्री) से मांग करता हूं कि निसिथ प्रामाणिक के जन्मस्थान और राष्ट्रीयता की जांच पारदर्शी तरीके से कराएं ताकि पूरे देश में उत्पन्न भ्रम की स्थिति दूर हो सके।’’

पश्चिम बंगाल के सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के राज्य मंत्री, इंद्रनील सेन ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा: ''यह जानकर हैरान और स्तब्ध हूं कि केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक बांग्लादेश के नागरिक हो सकते हैं ! अगर मौजूदा केंद्रीय मंत्री एक विदेशी नागरिक है, तो यह भारत की सुरक्षा के लिए खतरनाक चिंता का विषय है। नरेन्द्र मोदी सरकार इस तरह की सुरक्षा चूक कैसे होने दे दे सकती है?''

पश्चिम बंगाल भाजपा के महासचिव सयंतन बसु ने कहा कि आरोप का कोई आधार नहीं है। बसु ने कहा, ''अगर वे इस मुद्दे को और तूल देना चाहते हैं, तो तृणमूल कांग्रेस अदालत जाने के लिए स्वतंत्र है।''

इससे पहले, जब प्रामाणिक के करीबी सूत्रों से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मंत्री ‘‘ देशभक्त भारतीय’’ हैं जिनका जन्म, पालन-पोषण और शिक्षा-दीक्षा भारत में ही हुई है और कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

सूत्रों ने कहा कि अगर मंत्री के कुछ रिश्तेदार दूसरे देश में जश्न मना रहे हैं तो वह क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कनाडा के सांसद के भारतीय रिश्तेदार गर्व महसूस करते हुए भारत में उत्सव मनाते हैं तो उससे कनाडा के सांसद को क्या लेना देना है।’’

एक सूत्र ने कहा कि यह उसी तरह का मामला हो सकता है।

उन्होंने बोरा पर पलटवार करते हुए कहा कि जिम्मेदार सांसद को पता होना चाहिए कि क्या गलत है और क्या सही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग