लाइव न्यूज़ :

हास्य कलाकार सुनील पाल के खिलाफ कार्रवाई के लिये गृह मंत्री अमित शाह को पत्र

By भाषा | Updated: April 20, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है, जिसमें कोविड-19 की रोकथाम और रोगियों के इलाज के लिये काम कर रहे डॉक्टरों के खिलाफ मनोरंजन चैनल पर ''आपत्तिजनक और अशोभनीय'' टिप्पणियों के लिये हास्य कलाकार सुनील पाल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

डॉक्टरों के निकाय ने पाल की टिप्पणियों को ''खुला झूठ'' करार देते हुए कहा कि इस समय उनकी इन टिप्पणियों का प्रसार बेहद खतरनाक होगा। इससे रोगियों का स्वास्थ्य प्रणाली में विश्वास भी कम हो सकता है।

आरडीए ने पत्र में लिखा कि अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मी और अन्य देशवासी कोविड-19 के प्रकोप का सामना कर रहे है और हर कोई हाल में संक्रमण के प्रसार से हुए नुकसान की भरपाई के लिये अपनी ओर से सभी प्रयास कर रहा है।

आरडीए ने कहा, ''कॉमेडियन सुनील पाल द्वारा हाल ही में एनबीटी मनोरंजन चैनल पर की गई टिप्पणियों ने उन सभी डॉक्टरों को आहत किया है, जो निस्वार्थ रूप से इस जंग में शामिल हुए हैं। साथ ही इससे निश्चित रूप से उनके मनोबल पर प्रभाव पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों