लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र गिरि की मौत की सीबीआई जांच की मांग के साथ उच्च न्यायालय में पत्र याचिका दायर

By भाषा | Updated: September 21, 2021 19:07 IST

Open in App

प्रयागराज, 21 सितंबर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या की सीबीआई से जांच कराने के अनुरोध के साथ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को उनके ईमेल पर एक पत्र याचिका भेजी गई है।

महंत नरेंद्र गिरि को सोमवार को यहां उनके श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में अपने कमरे में मृत पाया गया था। गिरि प्रयागराज स्थित बड़े हनुमान मंदिर के भी महंत थे।

अधिवक्ता सुनील चौधरी ने कल रात ईमेल से भेजे अपने पत्र में कहा है कि कुछ समाचार पोर्टल के मुताबिक पुलिस का एक उच्च अधिकारी और एक भू माफिया इस मामले में कथित तौर पर शामिल है। चौधरी ने मुख्य न्यायाधीश से इस पत्र को एक जनहित याचिका के तौर पर स्वीकार करने और इस मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया है।

पत्र में अनुरोध किया गया है कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए और जिलाधिकारी एवं एसएसपी प्रयागराज को निलंबित करने का राज्य सरकार को निर्देश दिया जाए।

चौधरी ने पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि उन्हें श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के कुछ लोगों से पता चला है कि इस घटना के पीछे की वजह भारी पैमाने पर वित्तीय अनियमितता है। उन्होंने सवाल किया कि अगर महंत को सरकार की ओर से सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी तब ऐसी घटना कैसे संभव हुई।

पुलिस के मुताबिक, महंत के कमरे से एक सुसाइड नोट पाया गया जिसमें उन्होंने कथित तौर पर अपने शिष्य आनंद गिरि और दो अन्य को इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल