लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के संबंध में निर्वाचन आयुक्त का राज्यपाल को पत्र

By भाषा | Updated: December 5, 2020 21:15 IST

Open in App

अमरावती, पांच दिसंबर आंध्र प्रदेश के निर्वाचन आयुक्त एन रमेश कुमार ने शनिवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को पत्र लिखकर, राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव कराने के खिलाफ विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव को संविधान की आत्मा के विरुद्ध बताया। विधानसभा ने शुक्रवार को यह प्रस्ताव पारित किया था।

रमेश कुमार ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243के के अनुसार राज्य का निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संस्था है और स्थानीय निकाय चुनाव कराना उसकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग को समान शक्तियां प्राप्त हैं।

राज्य की विधानसभा ने कोविड-19 महामारी के बीच स्थानीय निकाय चुनाव कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को राज्य के निर्वाचन आयुक्त की आलोचना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें कहा गया है कि राज्य के मौजूदा हालात फरवरी 2021 में चुनाव कराने के अनुकूल नहीं हैं।

प्रस्ताव में कहा गया है कि राज्य में अप्रत्याशित हालात पैदा हो गए हैं। ''राज्य के निर्वाचन आयुक्त के एकतरफा तरीके से काम करने' पर उच्चतम न्यायालय ने भी ध्यान दिया है। उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया था कि चुनाव के प्रारंभिक स्थगन के बाद आगे का निर्णय राज्य (सरकार) से सलाह-मशविरा करके करना होगा।

प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए आयुक्त ने राज्यपाल को लिखे पत्र मे कहा कि राज्य सरकार की मंजूरी लेकर चुनाव कराना संविधान की आत्मा के खिलाफ है।

उन्होंने राज्यपाल से आंध्र प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 में संशोधन की जगन मोहन रेड्डी सरकार की संभावित कोशिशों को भी रोकने का अनुरोध किया और कहा कि वह ऐसे किसी भी संभावित अध्यादेश को खारिज कर दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू