लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राज्यपाल से मुलाकात कर शिवसेना, NCP और कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2019 11:20 IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के पास सदन में बहुमत साबित करने के लिए अपने सभी विधायकों के हस्ताक्षर हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं।महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के 154 विधायक हैं.

महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी ने राज्यपाल कोश्यारी से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

इससे पहले सोमवार सुबह शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी, राकांपा और कांग्रेस के नेता राज्य में सरकार गठन के लिए अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए राउत ने कहा कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के पास सदन में बहुमत साबित करने के लिए अपने सभी विधायकों के हस्ताक्षर हैं जिसे वे उच्चतम न्यायालय में सौपेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ही इकलौता संस्थान है जिस पर अब भी हमारा भरोसा बचा है।’’ राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने ‘‘बहुमत के बिना’’ राज्य में सरकार बनाने के लिए ‘‘चंबल के डाकुओं’’ के जैसा काम किया। राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के नेता सरकार गठन के लिए अपना पक्ष रखने के लिए आज राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। जब भी विधानसभा में शक्ति परीक्षण होगा तो शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के पास भाजपा से कम से कम 10 विधायक अधिक होंगे।’’

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी